• Fri. Sep 4th, 2026

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जिले से अधिकाधिक उद्योगपति सम्मिलित होंगे, कार्यशाला संपन्न

BySurendra Jain

Feb 10, 2025

खबर पक्की, 10 फरवरी, रतलाम। भोपाल में आगामी 24 तथा 25 फरवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में रतलाम जिले से भी अधिकाधिक संख्या में उद्योगपति सम्मिलित होंगे। यह जानकारी कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित उद्योग कार्यशाला में दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक उद्योग श्री अमरसिंह मोरे, कार्यपालन यंत्री एमपी आईडीसी उज्जैन श्री एस.के. पाल, उद्योगपति श्री वरुण पोरवाल श्री आशीष पालीवाल श्री सुभाष जैन श्री सुरेंद्र चतर आदि उपस्थित थे आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में रतलाम जिले से आधिकारिक रूप से उद्योगपति सम्मिलित होंगे। समिट का लाभ निश्चित रूप से रतलाम को मिलने वाला है। इस अवसर पर मौजूद उद्योगपतियों को इन्वेस्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले के उद्योगपति भी अपने इन्वेस्टमेंट के संबंध में अपनी जानकारी समिट कर सकते हैं। इसके अलावा भोपाल समिट में शामिल होने के लिए पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के संबंध में भी उद्योगपतियों को जानकारी दी गई।
बैठक में रतलाम जिले में तेजी से विकसित हो रहे उद्योगों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री बाथम ने राज्य शासन की सकारात्मक नीतियों से अवगत कराया। नमकीन क्लस्टर के विकास पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि शामिल होने वाले रतलाम के उद्योगपतियों को भोपाल समिट के लिए सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर मौजूद कार्यपालन यंत्री श्री पाल ने भोपाल समिट के बारे में विस्तार से अवगत कराया। श्री अमरसिंह मोरे ने भी उपयोगी जानकारी दी।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 में रतलाम के औद्योगिक विकास हेतु ग्लोबल सम्मिट जैसे आयोजनों में रतलाम के उद्योगपति प्राथमिकता से अपनी बात रख सके इसके लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाना चाहिए जिससे रतलाम के उद्योगपति इन्वेस्टर समिट में शामिल होकर महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान अर्जित कर अपने उद्योगों का विकास कर सकें। रतलाम के उद्योगपतियों हेतु बायर सेलर मीट का भी आयोजन रखा जाए जिससे कि यहां के उद्योगपति अपना उत्पाद अन्य उद्योगपतियों को भी दिखा सके एवं अपने व्यापार में वृद्धि कर सकें।

You missed

error: Content is protected !!