• Fri. Sep 4th, 2026

रतलाम स्थापना दिवस : भगवान श्री रत्नेश्वर महादेव की महाआरती, 3 फरवरी को मनाएंगे गौरव दिवस, 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला कौशल का करेंगी 2 फरवरी को प्रदर्शन

BySurendra Jain

Feb 1, 2025

खबर पक्की, 1 फरवरी, रतलाम। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा रतलाम स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में 3 फरवरी (बसंत पंचमी) तक तीन दिनी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार शाम रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्ननेश्वर महादेव मंदिर रत्नेश्वर रोड पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। समारोह की कड़ी अंतर्गत 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3. 30 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। इसके अलावा 3 फरवरी-2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण समारोह सुबह 11 बजे धूमधाम से किया जाएगा।
शनिवार को रत्ननेश्वर महादेव मंदिर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्रीमती जानकी पटेल और नगर निगम सभापति श्रीमती मनीषा शर्मा के आतिथ्य में महाआरती की गई। महाआरती से पहले महापौर श्री पटेल ने सपत्नि सहित श्रद्धालुजन ने रत्नेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की। महाआरती के दौरान रतलाम स्थापना महोत्सव समिति संस्थापक व संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव मंगल लोढ़ा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, रामबाबू शर्मा,गोपाल शर्मा, महेंद्र मूणत, पार्षद उमारावचंदर डोई, आयुषी जलज सांकला, गौरव त्रिपाठी, हितेश कामरेड, हीना मेहता, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, आदित्य डागा, मंदिर समिति के नवीन बैरागी, गट्टू गुर्जर, लोकेश जी, लालू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री काश्यप के मुख्य आतिथ्य में आज भव्य कार्यक्रम
रतलाम की धरती पर पहली बार नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति 2 फरवरी-2025 को नेहरू स्टेडियम में दोपहर 3. 30 बजे शस्त्र कला कौशल का प्रदर्शन करेंगी। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि बतौर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप मौजूद रहेंगे। सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान अध्यक्षता करेंगी। इसके अलावा मुख्य वक्ता बतौर धार से राष्ट्र सेविका समिति की बौद्धिक प्रमुख श्रीमती अमृता भावसार मौजूद होंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि बतौर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा मंचासीन रहेंगे।
महोत्सव समिति सदस्यों का शहरवासियों से आह्वान
बता दें कि रतलाम राज्य की स्थापना बसंत पंचमी पर हुई थी। इसी कड़ी में पिछले 33 वर्षों से रतलाम स्थापना महोत्सव समिति एवं रतलाम नगर पालिक निगम द्वारा समारोह आयोजित किए जाते हैं। रतलाम स्थापना महोत्सव समिति सदस्य रामबाबू शर्मा, विप्लव जैन, गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, पवन सोमानी, आदित्य डागा, ललित दख, सुशील सिलावट, राजेंद्र पाटीदार, राजेंद्र अग्रवाल, गौरव मूणत, रवींद्र पाटीदार, अनिल कटारिया, राकेश नाहर, राजेंद्र पाटीदार (आयुष्मान), गोपाल शर्मा (तार वाला), राकेश पीपाड़ा, सौरभ श्रीमाल, मनीष सुरेका, नरेंद्र श्रेष्ठ, सत्यजीत राजावत, अभय काबरा सहित अन्य ने शहरवासियों से 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

You missed

error: Content is protected !!