• Fri. Sep 4th, 2026

बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 6 किलो 480 ग्राम के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jan 30, 2025

खबर पक्की, 30 जनवरी, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला के मार्गदर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में थाना बिलपांक की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी मिली थी।
मुखबीर से मिली जानकारी के अनुसार पप्पु निनामा निवासी ग्राम मोरपिपला का उसके खेत से निकाला हुआ गांजा सुखा कर प्लास्टिक के कट्टे में भरकर उसके घर के ढालियां में रखी लोहे की पलंग पेटी में बेचने के लिये गांजा छुपाकर रखा है। मुखबिर सुचना अनुसार ग्राम मोरपिपला संदेही पप्पु निनामा के घर पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछते उसने अपना नाम- पप्पु पिता मांगु निनामा जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम मोरपिपला थाना बिलपांक का होना बताया, पप्पु निनामा के कब्जे की लोहे की पलंग पेटी खोल कर तलाशी लेते पेटी के अन्दर एक पीले रंग के प्लास्टिक के कट्टा दिखा। जिसका मुंह बंधा हुआ था। प्लास्टिक के कट्टे का मुंह खोलकर अन्दर चैक करते अन्दर कसीली गंध वाला गांजा मिला, आरोपी पप्पु निनामा के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा प्लास्टिक के कट्टे सहित इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर रखकर वजन करते अवैध मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 6 किलो 480 ग्राम होना पाया। एनडीपीएस एक्ट के तहत् आरोपी पप्पु निनामा को गिरफ्तार किया। आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है।
महत्वपुर्ण भूमिका : थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान, उनि मुकेश सस्तिया, सउनि प्यारसिह अलावे, प्रआर जयेन्द्रसिह, प्रआर अशोक मईड़ा, आर रोहित गुर्जर, आर योगेश बाल्के, आरक्षक हेमन्त यादव, आर. संजय सोनी,आर निलेश अवास्या, सैनिक मनुहारी, सैनिक आशाराम भाभर की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!