• Sat. Sep 5th, 2026

चार दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा, अवैध सम्बन्धो के कारण हुई थी हत्या,पत्नी के प्रेमी को पति ने उतारा मौत के घाट,पति सहित दो आरोपी गिरफ्तार

BySurendra Jain

Jan 25, 2025

खबर पक्की, 25 जनवरी, रतलाम। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत चार दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक के सम्बन्ध एक विवाहित महिला से थे और जब विवाहिता को इसका पता लगा तो उसने अपनी पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अमित कुमार ने आज पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी उपस्थित रहे।
पुलिया के नीचे मिली थी लाश
21 जनवरी की सुबह शिवगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि राजा पूरा माताजी से आगे केलकच्छ रोड पर पुलिया के नीचे अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर एसडीओपी किशोर पाटनवाला शिवगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल के निरीक्षण में यह साफ हो गया था कि मृतक की हत्या कर शव को यहां छिपाया पाया गया है। मृतक की शिनाख्त ग्राम देवी पाड़ा निवासी देवीलाल पिता प्रभु के रूप में हुई थी।
एसपी ने बनाई थी टीम
एसपी अमित कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया था। एसपी ने अंधे कत्ल के मामले को सुलझाने के लिए एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन और रतलाम ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।
इस तरह सुलझाया मामला
टीम के द्वारा आरोपियों का पता लगाने के लिए मुखबीर तंत्र सक्रिय किए गए। सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। पुलिस ने मुखबिर सूचना और शंका के आधार पर करिया पिता तोलिया 32 साल निवासी राजापुरा माताजी और देबू पिता राव जी 20 साल निवासी राजापूरा माताजी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया।
अवैध संबंध में हत्या
एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी किरीया की पत्नी से मृतक के अवैध संबंध थे। कुछ दिनों पूर्व किरीया के एक परिचीत ने उसे इस संबंध में जानकारी दी थी, इसके बाद आरोपी ने देवीलाल को मारने की योजना बनाई। मृतक और आरोपी भी आपस में दोस्त थे। घटना के दिन आरोपी मृतक को शराब पीने के लिए साथ ले गए और कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक का मोबाइल उस व्यक्ति के घर के पास फेंक दिया जिसने आरोपी को अवैध संबंध के बारे में जानकारी दी थी ताकि पुलिस की शंका के घेरे में वह आ जाए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी जब्त कर ली है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
मामले को सुलझाने में एसडीओपी किशोर पाटनवाला, शिवगढ़ थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान, एसआई अमित शर्मा, आरसी खडिय़ा, एएसआई शंकर सिंह शक्तावत, नंदकिशोर राठौर, साइबर सेल रतलाम से प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी, विपुल भावसार आदि की भूमिका रही।

Related Post

जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड मार्ग निर्माण में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं : कलेक्टर, शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, कार्रवाई पर बचाव की उम्मीद कलेक्टर से न रखें, कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश
न्यूसेंस एलिमेंट से सख्ती से निपटें, माहौल बिगाडऩे वालों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करें : कलेक्टर , गुंडा तत्वों को बॉन्ड ओवर कराएं, उल्लंघन करने वालों को जेल भेजने की कार्रवाई करें, कलेक्टर एवं एसपी ने त्योहारों को लेके कानून व्यवस्था की बैठक कर दिए सख्त निर्देश
खेत के मकान का ताला तोड़कर सोयाबीन चोरी, तीन दिन में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 7 बोरी सोयाबीन और चोरी में प्रयुक्त टेम्पो बरामद; दो आरोपी फरार

You missed

error: Content is protected !!