• Thu. Sep 10th, 2026

कलेक्टर बाथम ने गुलाब चक्कर उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Jan 20, 2025

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। पुराने कलेक्टर परिसर स्थित गुलाब चक्कर के उन्नयन कार्य का निरीक्षण सोमवार शाम कलेक्टर श्री राजेश बाथम द्वारा अधिकारियों के साथ किया गया। कलेक्टर द्वारा आगामी 26 जनवरी के पूर्व उन्नयन कार्य पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग तथा नगर निगम को दिए गए गुलाब चक्कर के उन्नयन के साथ सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है। परिसर में पाथवे निर्मित किए गए हैं।
गुलाब चक्कर को बैंडस्टैंड के रूप में निर्मित किया जा रहा है जो रतलाम के नागरिकों के लिए एक सौगात होगी। इस परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे जिनके लिए परिसर सुविधा पूर्ण होगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, निगम के उपायुक्त विकास सोलंकी, स्वास्थ्य अधिकारी ए पी सिंह आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!