• Thu. Sep 10th, 2026

बाजना में व्यापारी की कार में रखा पांच लाख रुपये से भरा बैग हुआ चोरी

BySurendra Jain

Jan 18, 2025

खबर पक्की, 18 जनवरी, रतलाम। रतलाम जिले में चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रही है। पिछले 15 दिन में चोरी की पांच तथा लूट की दो वारदाते हो चुकी हैं। वहीं जिले के ग्राम बाजना में अज्ञात चोर किराना व्यापारी की वेन (कार) में रखा करीब पांच लाख रुपए से भरा झोला चुराकर भाग निकले।
एक राहगीर ने बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को झोला लेकर जाते हुए देखा है। व्यापारी ने आसपास बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। जानकारी के अनुसार थोक किराना व्यापारी गजेंद्र कोठारी निवासी नई आबादी बजाना ने सुबह 8:10 से 8:15 बजे के बीच व्यापारियों को रुपया देने के लिए झोले में करीब 5 लाख रुपए झोले में रखे थे।
इसके बाद झोला वेन में रख कर वे कुशलगढ़ रोड स्थित अपने गोदाम पर पहुंचे थे। वे गोदाम के बाहर वेन खड़ी करके कुरकुरे के पैकेट लेने गोदाम पर गए थे। कुछ देर बाद वे वापस वेन के पास पहुंचे तो पीछे के एक गेट का कांच खुला हुआ था तथा झोला गाड़ी में नहीं था।
दो लोगों ने कार से निकाला बैग
व्यापारी कोठारी ने बताया कि वेन के गेट का कांच खोलकर चोर रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। उन्होंने आसपास देखा तथा राहगीरों से पूछताछ की तो एक व्यक्ति ने बताया कि उसने दो व्यक्तियों को बाइक पर झोला ले जाते हुए देखा है।
पांच किमी तक देखा पर नहीं मिले बदमाश
इसके बाद व्यापारी कोठारी ने आसपास करीब पांच किलोमीटर एरिया तक बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चला। उन्होंने बजाना थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस लिखित में उनकी शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।

You missed

error: Content is protected !!