खबर पक्की, 16 जनवरी, रतलाम। जिले में तापमान में गिरावट के दृष्टिगत शीत ऋतु में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, सुरक्षा हेतु कलेक्टर राजेश बाथम ने आदेश जारी कर जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई आदि समस्त शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 तथा 18 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 17 एवं 18 जनवरी को स्कूलों में अवकाश घोषित
