• Thu. Sep 10th, 2026

रेलवे ट्रैक के पास पतंग ना उड़ाकर जीवन की डोर रखें सुरक्षित

BySurendra Jain

Jan 12, 2025

खबर पक्की, 12 जनवरी, रतलाम। आमतौर पर यह देखा जाता है मकर संक्रांति के अवसर पर लोग रेलवे लाइनों के पास पतंग उड़ाते रहते है। इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि पतंग उड़ाने के लिए मेटेलिक धागों का उपयोग किया जाता है।
विद्युतीकृत रेलवे लाइनों के ऊपर 25 हजार वोल्ट के ओवर हेड तार लगे रहते हैं। जिनके चलते रेलवे लाइन के समीप पतंग उड़ाने से जान लेवा झटका लग सकता है। इसके अलावा रेल यातायात भी बाधित हो सकता है। अपनी और रेलवे के हित को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक या परिसर के पास पतंग ना उड़ाएं और मकर संक्रांति पर्व प्रसन्नता के साथ मनाएं।

You missed

error: Content is protected !!