• Wed. Oct 28th, 2026

एसपी के निर्देशन पर सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों अभियान चलाकर किया जा रहा समाधान, एक सप्ताह में 314 शिकायतों का किया गया संतुष्टिपूर्वक निराकरण

BySurendra Jain

Jan 12, 2025

खबर पक्की, 12 जनवरी, रतलाम। एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समाधान ऑनलाइन पोर्टल एवं सीएम हेल्पलीपर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अति पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर सी एम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया। सीएम हेल्पलाइन पर पिछले एक सप्ताह में 314 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।

You missed

error: Content is protected !!