• Fri. Sep 11th, 2026

चोरो ने दो कार शोरूम पर किया हाथ साफ़, तिजोरी से लाखों की नगदी हुई गायब, पुलिस खंगाल रही क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे

BySurendra Jain

Jan 11, 2025

खबर पक्की, 11 जनवरी, रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत चोरों ने बीती रात दो कार शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पटेल मोटर से चोरो ने साढ़े लाख नगद तो पास ही टाटा शोरूम से तीस हज़ार नगद राशि चोरी कर ले गए हैं। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर चोरो का पता लगाने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात जावरा रोड स्थित मारुति और टाटा के शोरूम पर हुई है। मारुति के शोरूम पटेल मोटर्स पर चोर पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। सूत्रों की माने तो चोर यहां से तिजोरी में रखे करीब 8.5 लाख रुपए चोरी कर ले गए। सूत्रों के अनुसार केशियर तिजोरी की चाबी ऑफिस में ही भूल गया था, जिसके कारण चोरो को तिजोरी खोलने में मेहनत भी नहीं करना पड़ी।
पास के शो रूम में 30 हजार की चोरी
पटेल मोटर्स के पास स्थित टाटा शोरूम पर भी चोरों ने वारदात का अंजाम दिया। चोर यहां पर आगे के रास्ते से ही अंदर गए। बताया जा रहा है कि चोर यहां दराज में रखे 30 हजार रुपए नगद चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर एसपी अमित कुमार ने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित आईए, माणकचौक और दिनदयाल नगर थाना के टीआई को मौके पर भेजा और चोरो का पता लगाने के निर्देश दिए। मौके पर फिंगरप्रिंट लेने के लिए भी टीम बुलाई गई। पुलिस दोनों शोरूम पर फिंगरप्रिंट लेने का प्रयास कर रही है। इधर पुलिस की टीमें क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर भी चोरो का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

error: Content is protected !!