• Wed. Oct 28th, 2026

भगवान देवनारायण के जन्मोत्सव पर गुर्जर समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा

BySurendra Jain

Jan 10, 2025

खबर पक्की, 10 जनवरी, रतलाम। गुर्जर समाज द्वारा देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शुक्रवार को धभाई जी का वास स्थित देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाजजनों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी जयदीप गुर्जर ने बताया की प्रतिवर्ष माघ शुक्ल पक्ष की छठ तिथी को भगवान श्री देवनारायण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 9 फरवरी 2025 को भगवान श्री देवनारायण की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। यात्रा सुबह 10 बजे त्रिपोलिया गेट से शुरू होगी और दोपहर 3 बजे श्री देवनारायण मंदिर, धभाई जी का वास पर संपन्न होगी। भगवान श्री देवनारायण की महारती के आयोजन के बाद महाप्रसाद के रूप में भोजन का वितरण किया जाएगा। बैठक में गुर्जर समाज के समस्त प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!