• Wed. Oct 28th, 2026

भाजपा नेता की चलती कार में लगी आग : पत्नी, बेटे के साथ थे सवार, धुआं उठता देख रोकी गाड़ी

BySurendra Jain

Jan 9, 2025

खबर पक्की, 9 जनवरी, रतलाम। बुधवार रात 11.30 बजे भाजपा नेता व पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला की चलती कार में आग लग गई। कार में भाजपा नेता, उनकी पत्नी और बेटा सवार था। समय रहते वह कार से नीचे उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना कस्तुरबा नगर से राम मंदिर की तरफ आने वाले टर्न पर हुई। भाजपा नेता चौटाला 80 फीट स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलकर अपने घर लौट रहे थे। कार बेटा गौरव चला रहा था। चौटाला भी आगे बैठे थे। पीछे की सीट पर पत्नी उषा जैन बैठी थी।
कस्तुरबा नगर टर्न पर अचानक से कार के बोनट से धुआं उठता देख बेटे ने गाड़ी रोकी। गाड़ी लॉक ना हो जाए, इसलिए तीनों तुरंत कार से बाहर निकले। देखते ही देखते कार के बोनट में लगी बैटरी से आग की लपटे निकलने लगी। टर्न पर चाय की होटल पर पानी के ड्रम भरे थे। वहां के कर्मचारियों ने दूध की केन व तपेलों से पानी भरकर बोनट में डाला। तब जाकर आग बूझ पाई।
तीन से चार साल पुरानी कार
भाजपा नेता अशोक चौटाला ने बताया कि तीन से चार साल पुरानी कार है। अचानक से धुआं उठता देख कार से सबसे पहले बाहर निकले। समय रहते पता चल गया। शो रूम वालों को सूचना दी। वहां के कर्मचारी कार आकर ले गए। आग से बैटरी व अंदर वायरिंग जलने नुकसान हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!