• Wed. Oct 28th, 2026

सर्दी के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

BySurendra Jain

Jan 8, 2025

खबर पक्की, 8 जनवरी, रतलाम। मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं एमपी की तरफ आ रही हैं. इन हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है. ठंड के इस असर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है.
शीतलहर के कारण रतलाम जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है. रतलाम कलेक्टर ने नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों का समय सुबह 09 बजे बाद का निर्धारित किया है।

You missed

error: Content is protected !!