• Sun. Sep 13th, 2026

राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग के जी.एन.एम. पाठ्यक्रम सत्र् 2024-25 में प्रवेश उपलब्ध।

BySurendra Jain

Jan 4, 2025

खबर पक्की, 4 जनवरी, रतलाम। म.प्र. नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल द्वारा सत्र् 2024-25 के लिये जी.एन.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिये काउंसलिंग की जा रही है। एैसे विद्यार्थी जिन्होनें प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST & GNMTST) में सम्मिलित होकर न्यूनतम क्वालिफाईड अंक प्राप्त किये है, वे विद्यार्थी दिनांक 05 जनवरी 2025 तक जी.एन.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु उल्लेखित काउंसलिंग में अपना पंजीयन एमपी आनलाईन के माध्यम से करा सकते है।

यह जानकारी देते हुये राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डूके ने बताया कि, शासन ने सत्र् 2024-25 के लिये मान्यता प्राप्त जी.एन.एम. संस्थाओं की सूची का प्रकाशन काउंसलिंग पोर्टल पर किया है, जिसमे राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग को सत्र् 2024-25 के लिये जी.एन.एम. पाठ्यक्रम की 40 सीटों की मान्यता प्राप्त हुई है तथा वर्तमान में गतिमान काउंसलिंग प्रक्रिया में राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग में जी.एन.एम. पाठ्यक्रम प्रवेश के लिये उपलब्ध है।

प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST & GNMTST) में सम्मिलित क्वालिफाईड अंक प्राप्त अभ्यार्थी, जिन्होंने काउंसलिंग में दिनांक 05 जनवरी 2025 तक अपना पंजीयन करा लिया है, एैसे विद्यार्थियों को 06 जनवरी 2025 से 08 जनवरी 2025 के मध्य, काॅलेज च्वाईस फीलिंग का कार्य करना होगा।

राॅयल काॅलेज, सिटी ऑफिस, होटल गोल्डन टावर के सामने, महू रोड़ पर जी.एन.एम. सत्र् 2024-25 में प्रवेश एवं काउंसलिंग/मार्गदर्शन हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना की है। जो विद्यार्थी सत्र् 2024-25 में जी.एन.एम. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते है, वे राॅयल काॅलेज के सिटी ऑफिस पर या मो.न. 9685082727 पर संपर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!