खबर पक्की, 3 जनवरी, रतलाम। आलोट में दिसंबर को लापता हुए गांव डेरी निवासी राधेश्याम बागड़ी (40) की बॉडी शुक्रवार को मिली है। युवक के गुम हो जाने के बाद परिजनों ने आलोट थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी।
मृतक राधेश्याम मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकाल कर उसे बेचने का काम करता था। 29 दिसंबर को भी युवक मधुमक्खी के छत्ते से शहद निकालने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था। बाद में वह वहीं से लापता हो गया।
राधेश्याम की बॉडी गुमशुदा होने के 6 दिन बाद गांव बेगुनिया के एक कुएं में दिखाई दी। इसकी सूचना उन्होंने आलोट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीईआरएफ की टीम ने बॉडी को कुएं से बाहर निकाला। इस मामले में सब इंस्पेक्टर कुलदीप डाबी ने बताया कि मृतक युवक का पीएम करा कर बॉडी परिवार के सुपुर्द की है। शॉर्ट पीएम के अनुसार युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है।
लापता युवक की बॉडी कुएं में मिली, 6 दिन से था लापता
