• Wed. Oct 28th, 2026

पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर की आत्महत्या : नीमच में युवक ने 3 मिनट का वीडियो बनाया; पत्नी के सरपंच से अवैध संबंधों का जिक्र

BySurendra Jain

Dec 29, 2024

खबर पक्की, 29 दिसंबर, नीमच। नीमच में एक युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने स्थानीय बोली में करीब 3 मिनट का एक वीडियो भी बनाया है। इसमें उसने पत्नी के एक सरपंच से अवैध संबंधों का जिक्र किया है। घटना नीमच से 60 किलोमीटर दूर रामपुरा थाना क्षेत्र के बुज गांव की है। रामपुरा थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि परिजन शनिवार रात 22 वर्षीय रेखा का शव लेकर आए थे। रविवार सुबह पति मनीष बंजारा का शव लाया गया। दंपती का 3 साल का बेटा है।
वीडियो में कहा-12वीं पास हूं, पत्नी इज्जत नहीं करती थी
वीडियो में युवक ने कहा- मेरा नाम मनीष कछावा (बंजारा) है। चार साल पहले मेरी शादी हुई थी। इसके बाद से ही पत्?नी अपने मायके के सुरेश सरपंच नाम के युवक से बात करती थी। मेरे पास दोनों की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी है। दो बार मैंने पत्?नी को बात करते हुए पकड़ा। घर वालों को बताया तो उन्होंने समझाया कि धीरे-धीरे रिश्तों में सुधार हो जाएगा।
वह हर बार 6 माह के लिए मायके चली जाती थी। मेरे घर वाले उसे मनाकर वापस ले आते। यह सब चलते हुए 3 साल हो गए। इस बीच पत्नी ने एक बालक को जन्म दिया। इसके बाद भी पत्नी सुरेश सरपंच के संपर्क में रही। मैं डिप्रेशन में चला गया। पत्नी रूठ कर मायके चली गई।
सुरेश सरपंच का मेरे सास व ससुर से अच्छा व्यवहार था। इसलिए वे कुछ नहीं कहते थे। उसका मेरी ससुराल में लगातार आना-जाना रहता था। तबीयत खराब होने के बावजूद पत्नी ने रोटी नहीं दी। जब तबीयत ठीक हुई तो मैंने खिमला प्लांट में 2 से 3 महीने काम किया। पत्नी का खर्चा-पानी उठाया, तब भी वह रूठ कर मायके में बैठी रही।
कुछ दिनों बाद काका के मृत्युभोज में आई। 12-13 दिन तक तो उसने मुझसे बात नहीं की। मैं 12वीं पास हूं। मैंने आईटीआई भी किया है, लेकिन वह मेरी पढ़ाई इज्जत नहीं करती थी। मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं कि ताकि लोग मुझे गलत न समझें। एक पुत्र होने के बाद उसने मुझे बिना बताए बच्चा न होने वाला ऑपरेशन करा लिया। इसके बाद से वह अलग कमरे में सोती थी। इसलिए परेशान होकर मैंने उसे मार डाला। अब खुद को भी समाप्त करूंगा।
एसडीओपी ने कहा-केस दर्ज, सभी से होगी पूछताछ
मामले में मनासा एसडीओपी विमलेश उईके का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। युवक ने जिस पर भी आरोप लगाए हैं। सभी से पूछताछ की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!