• Wed. Oct 28th, 2026

देवास प्रेस क्लब के पदाधिकारियो ने रतलाम प्रेस क्लब भवन का किया भ्रमण, रतलाम के पत्रकारो ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को किया सम्मानित

BySurendra Jain

Dec 25, 2024

खबर पक्की, 25 दिसंबर, रतलाम। देवास प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को रतलाम प्रेस क्लब का भ्रमण किया। इस दौरान यहां के पदाधिकारियों ने रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों एंव कार्यप्रणाली के बारे में समझा।
रतलाम प्रेस क्लब भवन पर हाल ही में निर्वाचित देवास प्रेस क्लब के पदाधिकारी अध्यक्ष ललित शर्मा ,सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस एवं अजय जायसवाल का स्वागत किया गया। रतलाम प्रेस क्लब के सचिव यश (बंटी )शर्मा ने प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में देवास प्रेस क्लब के पत्रकार साथियों के साथ मां सरस्वती की पूजन के साथ आयोजन की शुरूआत हुई। प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी ने कहा ये प्रदेश के एक दूसरे प्रेस क्लब के जानने की ये अच्छी शुरूआत है।इससे प्रदेश में पत्रकारों को किसी भी परेशानी होने पर समन्वय करने में भी आसानी होगी।
संस्था के सदस्यता अभियान, गतिविधियों, निर्वाचन प्रक्रिया,उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरूस्कार , पत्रकार कल्याण कोष के स्वरूप का विस्तार से अवगत कराया।
रतलाम प्रेस क्लब को किया देवास आंमत्रित
पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने जमींन आवंटन से लेकर भवन निर्माण के दौरान की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस दौरान उन्हाने देवास के पुराने पत्रकारों के संस्मरण सुनाते हुए उनके द्वारा दिए योगदान को भी याद किया। देवास प्रेस क्लब के सचिव शेखर कौशल ने वहां की गतिविधियों के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से अवगत कराया। देवास प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा रतलाम प्रेस क्लब की गतिविधियों से अवगत जानने की लालसा पहले से थी। रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष का आमंत्रण मिला था। इसलिए जैसे ही समय मिला हम लोग यहां आ गए है। श्री शर्मा ने देवास प्रेस क्लब द्वारा किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यो से अवगत कराया। उन्होने रतलाम प्रेस क्लब के सभी साथियों को देवास जिले के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार नीरज शुक्ला ने किया और आभार उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान आयोजन के सहप्रभारी किशोर जोशी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र केलवा, सहसचिव मुबारिक शैरानी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दवे , हैंमत भट्ट, चन्द्रशेखर सोलंकी, केके शर्मा, प्रदीप नागौरा वरिष्ठ पत्रकार गोविंद उपाध्याय, आरिफ कुरैशी ,तुषार कोठारी, सौरभ कोठारी, नरेन्द्र जोशी, सुधीर जैन, अदिति मिश्रा, दिग्विजयसिंह सेंगर, रवि सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!