• Wed. Oct 28th, 2026

पेट्रोल से भरा टैंकर पलटने पर जावरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से टली जनहानि

BySurendra Jain

Dec 22, 2024

खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। मोबाइल के माध्यम से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर सूचना प्राप्त हुई की, एक पेट्रोल डीजल का टैंकर उज्जैन जावरा रोड भूतेडा 8 लेन पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया है। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ भरे होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। रोड पर यातयात सुचारू करने एवं अन्य दुर्घटना होने से रोकने हेतु रोड का डायवर्सन किया। उसके बाद जीआरएल कंपनी से दो क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त पेट्रोल टैंकर को सीधा करवाया गया। टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ होने से नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलवाकर तथा आसपास के गांव से पानी के टैंकर बुलवाकर पूरे रोड तथा टैंकर को पानी से धुलवाया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मालिक को सूचना कर बुलवाया और टैंकर को नो मेन झोन एरिया में क्रेन की मदद से खड़ा किया गया। टैंकर मालिक के आने के बाद टैंकर को दूसरे टैंकर में खाली करवाया गया। सूचना मिलने और समय पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करने किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बच गई।

You missed

error: Content is protected !!