• Wed. Oct 28th, 2026

देश के सच्चे सपूत और देशभक्त थे अटल जी : मंडल प्रभारी शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की उपस्थिति मे दीनदयाल मंडल की बैठक सम्पन्न

BySurendra Jain

Dec 22, 2024

खबर पक्की, 22 दिसंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी दिनदयाल मंडल की कामकाजी बैठक रविवार को पैलेस रोड़ स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की उपस्थिति मे सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने की। बैठक मे 25 दिसंबर को सुशासन दिवस एवं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने इस मौके पर कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी सच्चे सपूत व देश भक्त थे। उनका विरोधी भी सम्मान करते थे। इनकी जयंती पर भाजपा प्रतिवर्ष सुशासन दिवस मनाती आ रही है। इस वर्ष की सुशासन दिवस पर बूथ स्तर से जिला स्तर तक कई कार्यक्रम आयोजित होगे। 26 दिसंबर को इसी तरह वीर बाल दिवस मनाया जायेगा।
बैठक के आरंभ मे अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी ने स्वागत भाषण दिया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट एवं कार्यक्रम प्रभारी नितिन तिवारी मंचासीन रहे।

You missed

error: Content is protected !!