• Wed. Oct 28th, 2026

ईडी-सीबीआई भाजपा नेताओं पर कार्रवाई नहीं करती : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा- 20 साल में भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा

BySurendra Jain

Dec 21, 2024

खबर पक्की, 21 दिसंबर, रतलाम। पिछले 20 साल में भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है, भाजपा के कार्यकर्ता और दलाल कहा से कहा पहुंच गए। प्रदेश के सभी जिलों में यही स्थिति है। ईडी, सीबीआई कभी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं करती। अगर भाजपा के लोगों पर कार्रवाई करे तो मालूम पड़ेगा। यह बात रतलाम आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने शनिवार सुबह सर्किट हाउस में कही। दिग्विजय शनिवार सुबह दिल्ली से रतलाम आए थे। सिंह जावरा में पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने आए।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर अमर्यादित बात कही है। हम उनके इस्तीफे की मांग कर रहे है। लेकिन प्रधानमंत्री का उनको पूरा सपोर्ट है। उन्हें माफी मांगना चाहिए।
पूर्व सीएम ने कहा कि सदन में खुद भाजपा के नेता धक्का मुक्की कर रहे है, और आरोप हम पर लगा रहे है। दरअसल, वह खुद सदन की कार्रवाई को टालना चाहते है। जब हम अडानी और भ्रष्टाचार की बात करते है, तो भाजपा के सांसद ही हंगामा करते है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हमारा किसान मेहनत कर रहा है। लेकिन, भाजपा के लोग चाइना की लहसुन मंगवाकर स्मगलिंग कर रहे है। इस दौरान उनके बेटे जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!