खबर पक्की, 20 दिसंबर, रतलाम। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब अंबेडकर के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कोर्ट चौराहा स्थित डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मौन धरना एवं प्रदर्शन हाथों में अंबेडकर जी की तस्वीर एवं झंडा लेकर किया गया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहा की देश के गरिमा पूर्ण पद गृहमंत्री पर बैठे हुए अमित शाह की टिप्पणी बहुत ही अपमानजनक है और यह बताती है कि इनके मन में संविधान एवं संविधान निर्माता के प्रति किस प्रकार के भाव हैं। जिस संविधान ने भारतीय जनता पार्टी को सरकार चलाने की पात्रता दी इस संविधान के निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी का अपमान किया जा रहा है यह देश के शोषित एवं वंचित वर्ग के लिए षड्यंत्र है। धरना कार्यक्रम के पश्चात युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद वुसत एवं किशन सिंघाड़ के नेतृत्व में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस दादा सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु राठौड़, पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महामंत्री राजीव रावत, उपनेता कमरूदीन कछवाय, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, प्रवक्ता जोयब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, वरिष्ठ पार्षद वाहिद शेरानी, नासिर कुरेशी, इक्का बेलूत, रमेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ अंबेडकर जी की प्रतिमा पर मौन धरना एवं प्रदर्शन कर गृहमंत्री का पुतला फुंका
