• Wed. Oct 28th, 2026

सायबर फ्रॉड में संलिप्त 100 मोबाइल नंबर्स को रतलाम पुलिस ने करवाए ब्लॉक

BySurendra Jain

Dec 17, 2024

खबर पक्की, 17 दिसंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सायबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत पीडि़तों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 जारी किया गया है। हेल्पलाइन पर या सायबर सेल में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से कंप्लेन रजिस्टर कर फ्रॉडेन्ट अमाउंट को फ्रिज करवाने की कार्यवाही भी की जा रही है। 1 अक्टूबर से अभी तक सायबर सेल पर 131 शिकायतें प्राप्त हुई। जिन शिकायतों पर ठगी के बाद तुरंत शिकायत की गई ऐसी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सायबर सेल द्वारा लगभग 4 लाख 88 हजार रुपए फ्रॉडस्टर्स के खातों में फ्रिज करवाए गए।
सायबर फ्रॉडस्टर धोखाधडी करने के लिए फर्जी बैंक खाते एवं फर्जी मोबाइल नंबर्स का उपयोग करता है। ये सिम अलग अलग राज्यों से लोगों को लालच देकर या फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदी जाती है, तथा इन्हें सायबर फ्रॉड करने वाले हॉटस्पॉट पर फ्ऱाउडस्टर द्वारा उपयोग में लाई जाती है। इस प्रकार के नंबर्स की पहचान कर ब्लॉक करवाने की कार्रवाई की गई। ऐसे 100 से अधिक नंबर्स जिनके माध्यम से सायबर फ्रॉड किया गया है या सायबर फ्रॉड करने का प्रयास किया गया हो उन नंबर चिह्नित कर को सायबर सेल के माध्यम से ब्लॉक करवाए गए। इन मोबाइल नंबर्स का फोर्डस्टर्स द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकेगा। उक्त कार्यवाही में उ नि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल) प्र आर हिम्मत सिंह, आर राहुल पाटीदार, आर अभिषेक पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!