• Wed. Oct 28th, 2026

जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस का उत्साह : एक साथ एक समय गूंजे देश भक्ति के तराने, पुलिस बैंड ने दी प्रस्तुति

BySurendra Jain

Dec 16, 2024

खबर पक्की, 16 दिसंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार दोपहर पुलिस बैंड ने देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में पुलिस बैंड की प्रस्तुति ने देश भक्ति जज्बा जगा दिया। मौजूद जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने तालियां बजा कर बैंड पर प्रस्तुति दे रहे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
दरअसल, सीएम के निर्देश पर सोमवार को प्रदेश में एक समय एक साथ पुलिसकर्मियों ने बैंड पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। रतलाम में भी कार्यक्रम दोपहर तीन बजे दो बत्ती स्थित चौपाटी पर हुआ।
कार्यक्रम में महापौर प्रह्लाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाका, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, भाजयूमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन समेत पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आरआई मुकेश भर्ररावत ने बताया रतलाम, जावरा के पुलिसकर्मियों ओर होम गार्ड जवानों ने प्रस्तुति दी।

You missed

error: Content is protected !!