खबर पक्की, 3 दिसंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अवैध ज्वलनशील पदार्थ के क्रय विक्रय एवं भण्डारित करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने के लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं, जो के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में विशेष टीम द्वारा 2 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रवि पिता रामप्रसाद वर्मा धानुक निवासी जडवासा कला, विकास पिता प्रेमचन्द चौधऱी जाति गायरी निवासी बागरोद एवं मधुसुधन उर्फ मधु पिता दशऱथदास बैरागी निवासी जडवासाकला थाना नामली के कब्जे से अवैध रूप से भण्डारित ज्वलनशील पदार्थ (डीजल, पेट्रोल, एथेनाल, जहरीली शराब) आदि जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पुछताछ करते राहुल पंवार, विशाल पंवार निवासी रतलाम व मोहन पिता प्रेमचन्द चौधऱी निवासी बागरोद, नारायण बैरागी निवासी जडवासाकला एवं राजु वैल्डर निवासी बागरोद के लिये काम करना बताया। जिनकी तलाश की जा रही हैं।
फरार आरोपी : राहुल पंवार निवासी रतलाम, मोहन पिता प्रेमचन्द चौधऱी निवासी बांगरोद, नारायण बैरागी निवासी जडवाला कला, विशाल पंवार निवासी रतलाम, राजु वैल्डर निवासी बागरोद।
जप्त मश्रुका : 1. डीजल 670 लीटर, पेट्रोल 470 लीटर, एथेनाल 100 लीटर कुल 1240 लीटर किमती 1,17,460/- रूपये, अवैध जहरीली शराब 20 लीटर किमती 2000/-रूपये, एक पीकअप वाहन किमती 3,50,000/-रुपये। एक स्कुटी किमती 1,00,000/-रूपये, टुल्लु मोटर, वेलडिंग मशीन, ग्लाईन्डर, खाली ड्रम किमती 9,000 रूपये, कुल जप्त मश्रुका अनुमानित किमती 5,78,460/-रूपये।
विशेष योगदान : निरीक्षक आनन्द आजाद, उनि राजा तिवारी, प्र.आर. 84 शांतिलाल डिन्डोर, आर. 812 लोकेन्द्र सोनी, आर.478 संदीप कुमावत, आर.350 पवन वर्शी, आर.363 विरेन्द्र, आऱ.1160 दिनेश निनामा, आर. 430 विजय, आर.862 किशन, आर.1185 राकेश प्रजापत का विशेष योगदान रहा।
सराहनीय भूमिका : निरीक्षक श्री विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि सचिन डावर, प्र.आर. 255 दीपक बोरासी, प्र.आऱ. 650 शैलेष ठकराल, आर. 177 बहादुरसिंह, सेनिक 1137 नितेश आर. संजय खिंची, आर. गोपाल मदारिया, आर. मनोज मुजाल्दे की सराहनीय भूमिका रही।
थाना नामली पुलिस को अवैध ज्वलनशील पदार्थ (पैट्रोल, डीजल, एथेनॉल) एवं जहरीली शराब का जखीरा पकडऩे में मिली सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख 78 हजार रूपये से अधिक का मश्रुका जप्त
