• Wed. Oct 28th, 2026

पुलिस ने रात्रि में अनावश्यक घूमने वालों का चेकिंग अभियान जारी, थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा गत रात्रि में 28 संदिग्धों को चेक कर रोड परेड कराई, थाना डीडी नगर पुलिस ने गत रात्रि 55 संदिग्धों को किया चेक, एक आदतन बदमाश को चाकू के साथ पकड़ा

BySurendra Jain

Dec 1, 2024

खबर पक्की, 1 दिसंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, एवं अपराधों की रोकथाम, आम जन को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से शहर के सभी थाना प्रभारियों को पुलिस टीम के साथ अपने अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण, करने एवं क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले, नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में रात्रि में बेवजह घूमने वाले लोगों को रोकने टोकने एवं संदिग्ध लोगों को थाना लाकर चेकिंग करने का अभियान चलाया गया। इसी दौरान 30 नवंबर को रात्रि में थाना प्रभारी स्टेशन रोड राजेंद्र वर्मा एवं थाना प्रभारी डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया के नेतृत्व में दो टीम बनकर वज्र वाहन लेकर सड़को पर बेवजह घूमने वाले संदिग्धों को चेक किया।
थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में बेवजह घूमने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों, नशा में वाहन चलने वाले की चेकिंग अभियान के दौरान बेवजह घूमने वाले 28 संदिग्धों की चेकिंग कर रोड परेड करवाई गई। जिन्हें आवश्यक समझाइश देकर रवाना किया।
थाना डीडी नगर अंतर्गत हाट की चौकी क्षेत्र में चौकी थाना प्रभार डीडी नगर रविन्द्र दंडोतिया एवं चौकी प्रभारी हाट रोड उनि अनुराग यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में 55 संदिग्धों की चेकिंग की जिन्हें थाने लाकर आवश्यक समझाइश दे कर रुखसत किया। चेकिंग के दौरान 8 आदतन बदमाशों को भी चेक किया गया। इस दौरान आदतन बदमाश राजा पिता मोहम्मद सलीम घोसी उम्र 21 वर्ष निवासी मराठो का वास रतलामको धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा। जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

You missed

error: Content is protected !!