• Wed. Oct 28th, 2026

खेत पर बने कमरे पर युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

BySurendra Jain

Nov 27, 2024

खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। जिले के जावरा तहसील में बुधवार सुबह एक युवक ने अपने खेत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मोके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को फंदे से उतारा।
जानकारी के अनुसार जावरा के लुहारी क्षेत्र में रहने वाला हुसैन पिता रफीक उर्फ (रफ्फू भाई) उम्र करीब 35 वर्षीय खेत बने कमरे में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया। घटना का खुलासा परिजनों के पहुंचने पर हुआ। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम हेतु शव को अस्पताल पहुंचाया। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मृतक मंगलवार को किसी मामले को लेकर क्षेत्रीय थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गया था ,फि़लहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

You missed

error: Content is protected !!