• Wed. Oct 28th, 2026

रतलाम पुलिस द्वारा घरेलू नौकरों, एवं किराएदारों का किया जा रहा वेरिफिकेशन, अभी तक जिले भर के 5000 किराएदारों का वेरिफिकेशन किया गया, आम नागरिक संबंधित थाने पर दे सकते है किराएदारों की जानकारी

BySurendra Jain

Nov 27, 2024

खबर पक्की, 27 नवंबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले की कानून व्यस्था बनाए रखने आम लोगों के जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले वासियों से अपने घर पर रहने वाले घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की जानकारी संबंधित थाने में दिए जाने की अपील की गई है। सभी आम नागरिक अपने संबंधित थाने पर उपलब्ध फॉर्म भरकर घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की जानकारी दे सकेंगे।
पुलिस द्वारा किरायेदारों की सूची की अपने स्तर पर वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में नागरिकों द्वारा उपलब्ध किराएदारों की जानकारी के आधार पर वेरिफिकेशन के क्रम में लगभग 5000 किराएदारों का वेरिफिकेशन किया गया, यह प्रक्रिया लगातार जारी है। आवश्यकता होने पर किराएदारों के स्थाई पते से संबंधित थानो पर भी संपर्क कर रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। रतलाम पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों, घुमक्कड़ एवं अस्थाई रूप से तम्बू या डेरे बनकर रहने वाले लोगों का भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सभी थाना पुलिस द्वारा संबंधित धर्मशालाओं, होटल, लॉज आदि की भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!