खबर पक्की, 23 नवंबर, रतलाम। जिले मे अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध प्रभारी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया। इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करने से थाना प्रभारी जावराशहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन के द्वारा अपनी टीम को सक्रिय किया एवं टीम सदस्य उनि. रघुवीर जोशी के द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सूचना पर आबकारी एक्ट में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 23 नवंबर शनिवार को बंदी छोड दरगाह के पास आमरोड जावरा से आरोपी सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि.आम्बुआ जिला अलीराज पुर व रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर से ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर, रायल चेलेंज, मेक डावल, बेग पाईपर, मेजिक मुमेंट, आल सिजन की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर ) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. रूक्क-14 ॥ष्ट 0147 किमती 10 लाख रुपये मय पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल किमती 65,19, 760 /- रुपये के जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया । उक्त मामले में थाना जावरा पर अप.क्रं- 371/2024 धारा- 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को न्यायालय पेश कर आरोपी का पीआर प्राप्त कर आरोपी से अवैध शराब के स्त्रोत संबंध मे पूछताछ की जावेगी ।
गिरफ्तार आरोपी : 1.सुनिल पिता रिछुसिंह डाबर जाति भील उम्र 25 वर्ष नि.आम्बुआ जिला अलीराज पुर। 2. रोहित पिता जामसिंह जमरा जाति भिलाला उम्र 21 वर्ष नि.उदयगढ जिला अलीराजपुर
जप्त मश्रुका : ब्लेण्डर प्राइड, सिग्नेचर , रायल चेलेंज,मेकडावल , बेग पाईपर, मेजिकमुमेंट, आल सिजन आदी की कुल 500 पेटी (4325.4 बल्क लीटर ) कुल किमती 54,89,760/- रुपये मय
एक टाटा कंपनी का ट्राला क्र. रूक्क-14 ॥ष्ट 0147 किमती 10 लाख रुपये, पशु आहार के कट्टे 30 किमती 30,000/- कुल किमती 65,19,760 /- रुपये
सराहनीय भुमिका : निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक जाकीर खान, कार्य प्रआर अजय दुबे, कार्य प्रआरमृदंगसातपुते, आर.राधेश्याम चौहान, आर. रामप्रसाद मीणा,आर. ललित जगावत, आर. यशवन्त जाट, आर. राजेश पंवार, आर. अंतिम चौहान, आर. सुरेन्द्रपाल सिंह, आर. नारायण सिंह,आर.सुगङ सिंह, आर.दीपेन्द्र सिंह , आर शैलेन्द्रसिह, आरक्षक अभय चोहान, आरक्षक विवेक शर्मा, आरक्षक सोनपाल एवं सायबर सेल प्रभारी उनि राजा तिवारी, तुषार सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।
थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरे ट्रक के साथ दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार, 500 पेटी अवैध शराब मय टाटा कंपनी का ट्राला, पशुआहार 30 कट्टे सहित जप्त
