• Wed. Oct 28th, 2026

महिला से चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए कीमती सोने की चैन बरामद

BySurendra Jain

Nov 22, 2024

खबर पक्की, 22 नवंबर, रतलाम। बीते दिनों पूर्व में शहर में चेन स्नेचिंग की घटना का अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान के निवासी है। वही पुलिस ने आरोपियों से लूटी हुई 20 ग्राम वजनी सोने चेन और वारदात में उपयोग की गई बाइक जब्त की है।
जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को फरियादीया अंगुरबाला पति विनोद कुमार गादीया जाति जैन उम्र 65 साल नि.मन. 41 घांस बाजार रतलाम और छोटी बहू लवीशा गादीया दोनो बोहरा बावड़ी से घर आ रहे थे । इस दौरान नवकार मेचींग सेन्टर के समीप सामने से एक बिना नम्बर की मोटर सायकल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिनमे से पिछे बेठे हुवे व्यक्ति ने मेरे गले मे पहनी हुई 10 वर्ष पुरानी सोने की चेन वजनी करिबन 20 ग्राम को झपट कर मोटर सायकल से भाग गये । पुलिस ने फरियादीया की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध धारा – 304(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये, वही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राजस्थान तक जाकर आरोपीगणो की तलाश की गई व मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी जितेश उर्फ जितु पिता गोपाल मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज. एवं विजयसिंह झाला पिता नाथुसिंह झाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज. को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो से लूट की गई सोने की चेन वजनी करीब 20 ग्राम की तथा आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त की गई बाइक . क्रमांक रूक्क 14 रूहृ 6460 हिरो स्पलेण्डर प्रो जप्त की गई एवं पूछताछ के दौरान आरोपीगणो ने एक वर्ष पूर्व थाना औ क्षेत्र रतलाम में स्कूटी पर जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र तौडऩे की घटना स्वीकार की है।
गिरफ्तार आऱोपी : जितेश उर्फ जितु पिता गोपाल मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज, विजयसिंह झाला पिता नाथुसिंह झाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज.।
बरामद मॉल : 20 ग्राम वजनी सोने की चैन कीमती लगभग डेढ़ लाख रुपए

You missed

error: Content is protected !!