• Wed. Oct 28th, 2026

ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग को बिलपांक पुलिस ने किया गिरफ्तार, 5 आरोपियों से 75 लीटर जहरीली शराब, 40 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल, एक टवेरा वाहन जप्त

BySurendra Jain

Nov 18, 2024

खबर पक्की, 18 नवंबर, रतलाम। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में सक्रिय ट्रासफार्मर ऑईल चोरी गैंग द्वारा रात्रि में विद्युत ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से ऑयल चोरी कर लेते थे। ऑयल चोरी के थाना बिलपांक पर तीन प्रकरण, थाना नामली पर एक प्रकरण, थाना औ.क्षेत्र रतलाम मे एक प्रकरण व थाना शिवगढ पर एक प्रकरण सहित रतलाम जिले मे कुल 6 प्रकरण पंजीबध्द किए गए थे।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, एवं घटनाओं का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी अभिलाष भलावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में ट्रांसफार्मर से ऑयल चोरी करने वाली गैंग को पकडऩे हेतु टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम को 17 नवंबर को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सुचना मिली की थाना बिलपांक के अपराध क्रं. 646/2024 धारा 303 (2) बीएनएस में नामजद आरोपी राकेश भाटी व उसके कुछ साथी एक टवेरा गाडी से सिनोद तरफ से आने वाले है जो थाना बिलपांक टीम द्वारा सिनोद रोड़ पर पहुंचकर घेराबंदी की गई जो कुछ समय पश्चात एक टवेरा गाड़ी जीजे 23 एच 8192 आते दिखी जिसे रोका, रोक कर तलाशी लेते टवेरा गाडी की डीक्की सीट पर तीन केन रखी मिली। जिनके ढक्कन पंचानो के समक्ष खोलकर चेक करते दो केन मे तेज गंध वाली शराब की बदबू तथा एक केन में आईल भरा हुआ मिला। जिसके बारे में पचांन के समक्ष राकेश डामर व कष्णा मुनिया, नंदू ऊर्फ नंदकिशौर चौहान, दिलीप डामर, गोरीशंकर गिरवाल सभी से हिकमत अमली से पुछताछ करते दो केन में कच्ची हाथ भटटी की जहरीली शराब होना तथा एक केन में बदनारा रोड के पास से एक डीपी से चुराया हुआ आईल की भरी केन होना बताया जिसको बेचने के लिये ले जाना बताया जिसे विधिवत जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आऱोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 652/24 धारा 34(2), 49 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरोह का सरगना राकेश भाटी पूर्व में ट्रासफार्मर ऑईल, पंचायतो से एलसीडी चौरी व अन्य कई चोरीयो मे गिरोह संचालित कर चोरीयो मे गिरफ्तार हुआ है। अभी तक की पुछताछ में आरोपियो द्वारा जिला रतलाम, उज्जैन, धार में किसानो के खेतो में लगे ट्रासफार्मर से रात्री में ऑईल चोरी करना स्वीकार किया है, आरोपीयो से अन्य कहा कहा पर ट्रासफार्मर से ऑईल व अन्य चोरीयो के बारे में व ट्रासफार्मर ऑईल खरीदने बेचने वाले के बारे में पुछताछ करते ट्रासफार्मर ऑईल को वसीम शाह उर्फ गोलू पिता अब्दुल हक उम्र 28 साल जाति फकीर नि.मालीपुरा बदनावर जिला धार को बेचना बताया है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी : 1. राकेश पिता दशरथ भाटी जाति मोगीया उम्र 35 साल निवासी ग्राम चौराना थाना बिलपांक जिला रतलाम, 2. दिलीप पिता गिरधारी डामर उम्र 24 साल निवासी जिबरीपाडा छायन थाना बदनावर जिला धार, 3. नंदू ऊर्फ नंदकिशौर पिता रमेश चौहान जाति मोगीया उम्र 25 साल निवासी ओरडी थाना भाटपचालाना जिला उज्जैन, 4. कृष्णा पिता प्रकाश मुनिया जाति भील उम्र 23 साल निवासी भेडावद क्रं. 3 थाना बडनगर जिला उज्जैन, 5. गोरीशंकर पिता किशन गिरवाल जाति भील उम्र 45 साल निवासी ग्राम बीरपाडा धराड थाना बिलपांक जिला रतलाम, 6. वसीम शाह उर्फ गोलू पिता अब्दुल हक उम्र 28 साल जाति फकीर नि.मालीपुरा बदनावर, थाना बदनावर जिला धार।
जप्त मश्रुका : दो केन में भरी करीब 75 लीटर जहरीली हाथ भट्टी की कच्ची शराब किमती 5 हजार, एक केन में भरा करीब 40 लीटर ट्रासफार्मर ऑईल किमती 16 हजार, ट्रासफार्मर खोलने के उपकरण पाने, आरी इत्यादी, एक टवेरा वाहन क्रमांक जीजे 23 एच 8192 किमती करीब 5 लाख कुल जप्त मश्रुका किमती 5 लाख 21 हजार रुपये।
महत्वपुर्ण भूमिका : निरी. अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक, प्र.आर. ईश्वरसिह, आर. माखनसिह, आर हेमंत यादव, आऱ. संजय सोनी, आर. पप्पुसिह व सायबरसेल रतलाम के प्र आर मनमोहन शर्मा, आर. मयंक व्यास की महत्वपुर्ण भुमिका रही।
सराहनिय भुमिका : उनि सुरेश गोयल, मुकेश सस्तिया, सउनि अरविन्द सिंह भंवरेला, प्र.आऱ. तेजसिंह, प्र.आऱ. अशोक मईड़ा, प्र.आर. राकेश पवॉर, प्र.आर.शिवपालसिह, आर. रोहित गुर्जर, आऱ.रोहित रावत का सराहनीय योगदान रहा।

You missed

error: Content is protected !!