• Wed. Oct 28th, 2026

औद्योगिक इकाइयों, कारखाने के निरीक्षण के लिए कलेक्टर श्री बाथम द्वारा संयुक्त जांच दल गठित

BySurendra Jain

Nov 14, 2024

खबर पक्की, 14 नवंबर, रतलाम। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां जो रतलाम जिले में कार्यरत है, ऐसे समस्त उद्योगों, कारखाने की सघन जांच के लिए कलेक्टर राजेश बाथम ने संयुक्त जांच दलों का गठन किया है। अनुभागवार गठित जांच दल यह देखेंगे कि औद्योगिक इकाई द्वारा उत्पादन के लिए अनुज्ञप्ति एवं अन्य आवश्यक अनापत्तियां प्राप्त की गई है उसके अनुसार उत्पादन किया जा रहा है अथवा नहीं। ऐसे पंजीकृत समस्त औद्योगिक इकाइयों का संचालक निर्धारित मापदंडों एवं नियम निर्देश के अनुसार किया जा रहा है अथवा नहीं।
अनुभाग रतलाम के लिए गठित जांच दल में एसडीएम अनिल भाना के साथ सहयोगियों के रूप में तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, शहर पुलिस अधीक्षक तथा सहायक प्रबंधक नीरज वरकडे सम्मिलित है। इसी प्रकार अनुभाग रतलाम ग्रामीण में एसडीएम श्री विवेक सोनकर के साथ उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्रीमती पिंकी साठे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक दीपिका ठाकुर सम्मिलित है।
अनुभाग जावरा के लिए गठित दल में एसडीएम त्रिलोकचंद गौड़ तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्री संदीप इवने, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक सुश्री अंजलि मोरी सम्मिलित है। अनुभाग सैलाना के लिए गठित दल में एसडीएम श्री मनीष जैन तथा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्री कैलाश कन्नौज, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक श्री विजेंद्र आचार्य सम्मिलित है। इसके अलावा अनुभाग आलोट के लिए गठित दल में एसडीएम श्री सुनील जायसवाल के अलावा उनके सहयोगियों के रूप में तहसीलदार श्रीमती सोनम भगत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा सहायक प्रबंधक श्री सौरभ पांडे सम्मिलित है। जांच दल आगामी सात दिवस की अवधि में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

You missed

error: Content is protected !!