• Wed. Oct 28th, 2026

संगठन चुनाव के लिए भाजपा में मंडल चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति

BySurendra Jain

Nov 4, 2024

खबर पक्की, 4 नवंबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने जिले के सभी 24 मंडलों में चुनाव हेतु मंडल चुनाव अधिकारी नियुक्त किए है। ये नियुक्तियां जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डे एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की सहमति से की गई है।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम विधानसभा में दीनदयाल मंडल में राजेंद्र सिंह लुनेरा, ठाकरे मंडल में प्रदीप चौधरी, सूरजमल जैन मंडल में लाल बहादुर पाटीदार, मुखर्जी मंडल में राजेंद्र पाटीदार एवं अम्बेडकर मंडल में रतनलाल लाकड़ चुनाव अधिकारी बनाए गए है। रतलाम ग्रामीण के धराड़ मंडल में मनोहर पोरवाल, बांगरोद में शैलेन्द डागा, शबरी मंडल में नंदन राज जैन, चंद्रशेखर आजाद मंडल में शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, नामली मंडल में मनोज शर्मा, आलोट विधानसभा के आलोट में संगीता चारेल, जोगणिया माताजी में बाबूलाल कर्णधार, खरवाकला में बलवंत भाटी, ताल में सुनील सारस्वत, बड़ावदा में पिंकेश मेहरा चुनाव अधिकारी रहेंगे।
इसी प्रकार सैलाना विधानसभा के राजापुरा माताजी में संजय बंटी पितलिया, सरवन में अशोक पंड्या, सैलाना में नंदकिशोर महावार, बाजऩा में कीर्तिशरण सिंह, रावटी ने जयवंत कोठारी तथा जावरा विधानसभा के जावरा नगर में निर्मल कटारिया, जावरा ग्रामीण में क्रांति जोशी, सुखेड़ा में भूपेंद्र जायसवाल एवं पिपलौदा में कालू सिंह परिहार चुनाव अधिकारी बनाए गए है।

You missed

error: Content is protected !!