खबर पक्की, 25 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर के निर्देशन में रतलाम शहर के पुलिस लाइन महू रोड केंद्र पर पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवारजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान अधिकारी कर्मचारियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत रोग, टी.बी. एच आई वी एवं अन्य समस्त प्रकार की बीमारियों की जांच उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान डॉक्टर जीवन चौहान फिजिशियन, डॉ मंजुल बाजपेई सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ, डॉ. अलका तोमर दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ ज्योति शर्मा ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. विशाल राठौर, डॉ. यश राणावत, जनरल फिजिशियन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना के नेत्र रोग चिकित्सा सहायक के. एस. चौहान, नर्सिंग ऑफिसर चेरी परमार, खुशबू बैंडवाल, अभिषेक मसीह, आफरीन सैयद, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आरती पाटीदार, सुधा जोशी, पुष्पा पंचाल, नितेश मयडा, डॉ अल्का, देवेंद्र तोमर, अपूर्व शर्मा, सैफ अली सैय्यद आदि ने आगंतुक पुलिस अधिकारी कर्मचारी और उनके परिवार जनों का स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त जांच कर दवाइयां प्रदान की। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के रक्षित निरीक्षक, सूबेदार कैलाश बघेल, स्वास्थ्य विभाग की शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती हीना मकरानी, जिला मीडिया अधिकारी आशीष चौरसिया, वैभव त्रिवेदी, केसर मुनिया, श्यामदास बैरागी आदि का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, 205 लोगों को जांच उपचार एवं परामर्श दिया गया।
