खबर पक्की, 24 अक्टूबर, रतलाम। शहर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी रजनीश सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि विगत कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का उपयोग फर्जी सदस्य बनाने में किया जा रहा है। कई वार्डो से शिकायत प्राप्त हुई की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर फोन पर ओटीपी लेकर सदस्य बना रहे हैं। शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से मांग की गई की इस पूरे संबंध में जांच कर आवश्यक निर्देश जारी किया जाए। वह दोषी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं पर कार्यवाही की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरेशी, पार्षद प्रतिनिधि शाकिर खान उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने इस संबंध में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाजपा की सदस्यता अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दुरुपयोग
