• Wed. Oct 28th, 2026

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय भाजपा के सक्रिय सदस्य बने

BySurendra Jain

Oct 19, 2024

खबर पक्की, 19 अक्टूबर, रतलाम। संगठन पर्व के तहत् भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान जोर शोर से आरंभ हो गया है। इसके तहत् निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले भाजपा सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे मंडल मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल को सक्रिय सदस्य बनाया। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को भी पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्य बनाया।
सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत् पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य अनवरत चलेगा। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल व जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को सक्रिय बनाने के दौरान जिला सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य मनोहर पोरवाल, विधानसभा सदस्यता प्रभारी जयवंत कोठारी, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, जिला मंत्री शैलेंद्र सिसोदिया, राकेश परमार, नितिन लोढा, प्रवीण सोनी, शेरू पठान, मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पवन सोमानी, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहेारी आदि उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!