• Wed. Oct 28th, 2026

बड़ावदा में अंबे मंदिर में चोरी : सोने का मंगलसूत्र चुराया; नाले में फेंक गए छत्र और अष्टधातु की मूर्ति, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

BySurendra Jain

Oct 16, 2024

खबर पक्की, 16 अक्टूबर, रतलाम। जिले लगातार चोरों का आतंक जारी है। मंगलवार रात बड़ावदा के अंबे मंदिर को दो बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। मुंह पर कपड़ा बांध आए चोर मंदिर में अंबे माता मूर्ति के आभूषण चुरा ले गए। चोर चोरी करते मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
मंदिर के पुजारी अंबालाल नायक जब सुबह मंदिर पहुंचे तो उन्हें ताले टूटे मिले। माता जी की मूर्ति से मुकुट, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पॉलिश का पीतल का छत्र, अष्टधातु की मूर्ति गायब मिले। तब गांव के लोगों और पुलिस को सूचना दी। बड़ावदा थाना प्रभारी तूरसिंह डामोर और अन्य पुलिस बल पहुंचा और जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की तो नाले में माता का मुकुट और माता की अष्टधातु की मूर्ति मिली।
चोरों ने वारदात रात 3 बजे की। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक बदमाश मंदिर के बाहर खड़ा है और दूसरा अंदर माताजी के आभूषण चुराता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों चोरों ने शर्ट नहीं पहन वो केवल पेंट में है और पर कपड़ा बंधा है।
नाले में फेंक गए मुकुट और मूर्ति
पुलिस ने सुबह जब आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग की तो गांव के नाले में माताजी का मुकुट व अष्टधातु की माता जी मूर्ति मिल गई। पुलिस को अंदेशा है कि मुकुट पीतल और मूर्ति अष्ट धातु की थी इसलिए चोर उसे फेंक गए जबकि सोने का मंगल सूत्र ले गए। चोरी गए मंगलसूत्र की कीमत करीब 1 लाख बताई जा रही है। गांव के मंदिर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एक साथ पुलिस थाने पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगाते हुए आक्रोश जताया। चोरों को तुरंत पकडऩे की मांग की। घटना के बाद एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान और जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों भी गांव में पहुंचे हैं।
हुलिया मिल रहा है
जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि रेवास में हुई चोरी का क्लू मिला है। बड़ावदा में हुई चोरी के सीसीटीवी फुटेज में जो बदमाश दिख रहे वह रेवास में चोरी करने वालों के हुलिए मिलते-जुलते दिख रहे हैं। तलाश की जा रही है।
11 दिन पहले हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
11 दिन पहले रतलाम के जावरा से करीब 6 किमी दूर गांव रेवास के अंबे माता मंदिर पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर मां अंबे की मूर्ति पर पहना रखे सोने-चांदी के लाखों रुपए के आभूषण ले उड़े थे। इसके साथ ही पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति भी ले गए थे, जो दो किमी दूर खेत में मिली थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज देखे थे। जिसमें चोरों की परछाई नजर आई थी। हालांकि अभी तक इस चोरी को भी पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई है। ठीक रेवास की तरह ही बड़ावदा के अंबे मंदिर में चोरी कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली।

You missed

error: Content is protected !!