• Wed. Oct 28th, 2026

रोजगार मेले में 67 प्रतिभागियों का चयन कर आफर लेटर प्रदान किए गए

BySurendra Jain

Oct 16, 2024

खबर पक्की, 16 अक्टूबर, रतलाम। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय तथा ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से 16 अक्टूबर को शासकीय आईटीआई में आयोजित हुए जिला स्तरीय रोजगार मेले में कुल 13 कंपनियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, उपरोक्त 13 कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए कुल 77 आवेदकों ने अपना पंजीयन किया, जिसमें कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंडो के आधार पर एवं इंटरव्यू के उपरांत कुल 67 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी यू.पी. अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में 13 कंपनियों में से टाइगर सिक्योरिटी, रतलाम द्वारा 3, स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर द्वारा 1, जस्ट डायल इंदौर द्वारा 3, जी. आर. इंडस्ट्रीज, रतलाम द्वारा 3, भारतीय जीवन बीमा निगम रतलाम द्वारा 7, सन्तोष इंटरप्राइजेस रतलाम द्वारा 1, माँ नर्मदा शिक्षा प्रसार समिति रतलाम द्वारा 23, फिनो पेमेंट्स बैंक मंदसौर द्वारा 5, पारीक इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रियल कांट्रेक्टर इंदौर द्वारा 8, शिव शक्ति एग्री टेक इंदौर द्वारा 5, पटेल मोटर्स रतलाम द्वारा 5, जिओ इन्फोकॉम रतलाम द्वारा 4, प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए आरसेटी रतलाम द्वारा 4 ज्तंपदममे का चयन किया गया।
इस रोजगार मेले के अतिरिक्त सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व एलडीएम श्री दिलीप सेठिया, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की मैनेजर श्रीमती आयुषी बैरागी, असिस्टेंट मैनेजर श्रीमती दीपिका ठाकुर, जिला प्रबंधक कौशल उन्नयन श्री अमरसिंह तोमर व विकासखंड प्रबंधक श्री वैभव चतुर्वेदी द्वारा लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। संस्था के प्डब् अध्यक्ष श्री उमेश झालानी द्वारा उपस्थित युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर होने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया, साथ ही अधिक मेहनत कर उच्च पद की ओर अग्रसर होने के लिए प्रोत्साहित किया। नीटवाला विद्यापीठ संस्था रतलाम के संचालक श्री आलोक तथा जी.आर. इंडस्ट्री के प्रबंधक हिमांशु व्यास द्वारा प्रतिभागियों तथा संस्था के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षणार्थियों की काउंसलिंग की गई।
चयनित प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष उमेश झालानी तथा प्राचार्य यू. पी. अहिरवार द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किए गए एवं जिले में संचालित पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत कुम्हार, राजमिस्त्री तथा नई के तीन हितग्राहियों को स्वीकृत लोन रुपए 1 लाख का सैंक्शन लेटर तथा मनसा महादेव आजीविका स्वयं सहायता समूह को 2 लाख 84 हजार, आदिवासी आजीविका स्वयं सहायता समूह को 6 लाख रुपए, पशुपालन एवं डेयरी योजना अंतर्गत 1 लाख रुपए, मुद्रा योजना अंतर्गत ब्यूटी पार्लर व्यवसाय हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए के स्वीकृत लोन के चेक प्रदान किए गए। आभार प्रशिक्षण अधीक्षक श्री एच.के. बाथम तथा श्री प्रफुल्ल सोनारकर द्वारा व्यक्त किया गया।

You missed

error: Content is protected !!