• Wed. Oct 28th, 2026

आरटीआई एक्टिविस्ट पर प्राण घातक हमला, हालत गंभीर

BySurendra Jain

Oct 13, 2024

खबर पक्की, 13 अक्टूबर, रतलाम। सुचना के अधिकार का 20 वां स्थापना दिवस रतलाम में काला दिवस बन गया। जवाहर नगर निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट एवं दलित उत्थान के लिये कार्य कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मितेश भरकुंदिया पर कल रात जवाहर नगर में उनके निवास पर तबेले मालिक ने प्राणघातक हमला कर दिया। जवाहर नगर क्षेत्र में अवैधानिक गाय, भैंस के तबैले को निगम? प्रशासन ने दस साल पहले जनता की शिकायत पर? हटाया था । इसके लिए तबेले मालिक ने भरकूंदिया को जान से मारने की धमकी कई बार दी । कल रात को 9 बजे के आसपास तबैले के संचालक सूरज गुर्जर उफऱ् अज्जू (अजय) ने साथियों सहित मितेश भरकुंदिया की दुकान पर पहुंच कर पर उसको दुकान से बाहर निकालकर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया । मितेश भरकुंदिया घटनास्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े । पुलिस को सुचना मिलने पर चिता फोर्स द्वारा उन्हें शासकीय जिला चिकित्सालय मे लाकर इमरजेंसी मैं भर्ती किया गया । जहाँ पर डॉक्टरों नें उनकी हालत नाजुक बताते हुए उपचार शुरू किया ।

You missed

error: Content is protected !!