• Wed. Oct 28th, 2026

पत्रकारों ने नवरात्रि में की मां के साथ हनुमान लला की आराधना, प्रेस क्लब भवन पर हुआ सुंदरकांड, शहर के कई गणमान्य लोग भी हुए शामिल

BySurendra Jain

Oct 9, 2024

खबर पक्की, 9 अक्टूबर, रतलाम। नवरात्रि के उपलक्ष्य में पत्रकारों ने सुंदरकांड और भजनों पर भक्तिभाव के साथ आनंद लिया। पॉवर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों के साथ शहर के गणमान्य लोग भी शामिल रहे।
उत्सवी, भक्तिभाव से ओतप्रोत और सामाजिक सौहाद्र के माहौल में प्रेस क्लब भवन पर आयोजन हुआ। प्रभाकांत उपाध्याय और उनकी मंडली ने सुमधुर संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, सचिव यश शर्मा, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, डॉ. हिमांशु जोशी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र केलवा, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, रमेश टांक, गोविंद उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत भट्ट, दिनेश दवे, केके शर्मा, दिलजीत मान, चंद्रशेखर सोलंकी, प्रदीप नागौरा, सिकंदर पटेल, नीरज बरमेचा, पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, तुषार कोठारी, अरुण त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, भेरूलाल टांक, प्रियेश कोठारी, सौरभ कोठारी, जितेंद्र सिंह सोलंकी, किशोर जोशी दत्ता, असीम राज पाण्डेय, साजिद खान, समीर खान, हेरम्ब सिंह सेंगर, जलज शर्मा, संजय मिश्रा, नवीन टांक, दिग्विजय सिंह सेंगर, अर्पित चौबे, मो. हुसैन, राजेश वासनवाल, जयदीप गुर्जर, अदिति मिश्रा आदि पत्रकारों ने पूजन, भजन और पाठ किया। इस मौके पर पूर्व महापौर और वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र डागा, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, एडवोकेट शिल्पा जोशी, महेश वोहरा, विष्णुकांता वोहरा आदि समेत कई अन्य गणमान्य जनों ने भी भाग लिया।
भजनों पर ऌाूमे पत्रकार, विश्व शांति की कामना की
समारोह में पत्रकारों ने माता दुर्गा के साथ ही भगवान श्री गणेश, भगवान श्रीराम, भगवान श्री लखन, सीता माता और हनुमानजी का भी पूजन किया। आरती के दौरान पूरे विश्व में सभी के कल्याण और विशेषकर रतलाम की उन्नति, शांति की कामना भी की गई। विशेष रूप से मात्र 8 वर्षीय क्रीशा मूणत ने सुमधुर राम भजन गाकर पूरा समां बांध दिया। नन्हे से नमो मूणत और कल्प मूणत ने भी सुंदरकांड में भाग लिया। सामाजिक सौहाद्र के माहौल में सभी ने बढ़चढ़ कर उत्साह से भक्तिनृत्य भी किया, भजन भी गाए।

You missed

error: Content is protected !!