• Wed. Oct 28th, 2026

पिकअप वाहन से गायो को मारने ले जा रहे राजस्थान के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BySurendra Jain

Oct 5, 2024

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षैत्र में पशु को मारने के लिए क्रूरता पूर्वक भरकर पिकअप वाहन में भरकर ले जा रहे राजस्थान के पांच आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों पर गोवंश अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजस्थान की पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 03 जीजे 3504 में चार गाय और तीन बछड़ो को क्रूरता पूर्वक भरकर मारने के लिए ले जाने की सुचना पुलिस को मुखबिर से मिली। जिस पर पुलिस ने कुशलगढ रोड जीरोपाईट बाजना पर घेरा बंदी कर राजस्थान के पांच आरोपी राकेश पिता उदयसिह अड जाति भील 30 वर्षीय निवासी गराढखोरा थाना कुशलगढ, विदेश पिता मग्गु चरपोटा 30 वर्षीय निवासी माल थाना कुशलगढ, राजेश पिता हरदर मईडा 18 वर्षीय निवासी ग्राम टिमेडा थाना कुशलगढ़, बासडिया पिता बधींग डामोर 18 वर्षीय निवासी ग्राम बासडी थाना कुशलगढ, नारसिह पिता मग्गु चरपोटा 37 वर्षीय निवासी माल थाना कुशलगढ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों पर 469 मं प्रं गोवंश अधिनियम 2004/ व 11डी पशु क्रुरता अधिनीयम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

You missed

error: Content is protected !!