• Wed. Oct 28th, 2026

मृतक गुगलिया के परिवारजन की पीड़ा को लेकर समाजजनों ने दिया ज्ञापन

BySurendra Jain

Sep 30, 2024

खबर पक्की, 30 सितंबर, रतलाम। संयुक्त जैन युवा संघ द्वारा मृतक मनीष गूगलिया के परिवारजन को शासन से सहायता दिलाने हेतु समाज की अनुसांगिक संगठन जैन सोशल ग्रुप रतलाम परिवार श्वेतांबर सोशल ग्रुप अखिल भारतीय जैन पत्रकार संघ उज्जैन समाज के सभी संगठनों द्वारा जिलाधीश व आयुक्त नगर पालिका निगम को ज्ञापन दिया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए हेमंत कोठारी व प्रकाश लोढ़ा ने बताया कि ज्ञापन का वचन प्रीतेश गादिया द्वारा किया गया। जिसमें पीडि़त परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष व नगर निगम द्वारा उचित राशि प्रदान की जाए जिससे मृतक के माता-पिता को जीवन विप हो सके साथ ही ज्ञापन में यह भी मांग की गई थी नगर निगम द्वारा पशुओं के बाजार में चलने के पर शक्ति से पालन किया जाए। जिससे कि उपरोक्त घटना दोबारा ना हो। इस पर जिलाधीश राजेश बाथम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से पीडि़त परिवार को राशि दिलाने का प्रक्रिया का आदेश दिया गया व आयुक्त द्वारा पशुओं के व्यवस्था हेतु गौशालो का विस्तारीकरण एवं पशु मालिकों पर सक्ति से कार्यवाही का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर मृतक के पिता ज्ञानचंद गुगलिया, पार्षद अक्षय संघवी, धर्मेंद्र राका, दिलीप गांधी, संजय पारख, अमृत जैन, अनिल कटारिया, दीपक कटारिया, जैन पत्रकार संघ के राजेंद्र कोठारी, सुनील लालवानी, राजेश सुराना, श्रीकांत दोशी, राजेश जैन, सुमित सुराणा, अमित लुणावत, राजेश मेहता, जिनेंद्र छिपानी, नमन नवलखा, श्रीपाल भंडारी, अशोक चतुर, सौरभ भंडारी, वैभव राका, कमल मलहारा, विजय नवलखा, महेंद्र गंग, सुशील छाजेड़ महेंद्र गांग, सौरभ छाजेड़, चेतन गुगलिया, विक्की चानोदिया, नमन नवलखा, पियूष भटेवरा, विकास जैन, शीतल पावेचा, सचिन चोपडा, वीरेंद्र गांधी, राकेश मेर, अरिहंत लोढ़ा, संयम सकलेचा, प्रवीण जेन आदि उपस्थित थे। अंत में आभार दीपक कटारिया द्वारा माना गया।

You missed

error: Content is protected !!