• Wed. Oct 28th, 2026

ग्राम पलसोड़ा के रहवासियों ने दिया अनूठा संदेश : पर्यावरण संरक्षण, सेवा और माता श्री को नमन के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिवस

BySurendra Jain

Sep 18, 2024

खबर पक्की, 18 सितंबर, रतलाम। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जन्मदिन रतलाम जिले के एक गांव ने अनूठी पहल और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया। ग्राम पलसोड़ा के रहवासियों ने प्रधानमंत्री की ही पहल पर देशभर में चलाए जा रहे एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन मोदी के नाम पर भी पौधारोपण किया गया। साथ ही निराश्रितों तथा मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को प्रभुजी मानकर सेवा करने वाली संस्था “अपना घर आश्रम” में भोजन प्रसादी भी ग्राम वासियों की ओर से बनवाकर परोसी गई।
पलसोड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। गांव में रहने वाली लगभग हर एक मां के नाम पर पौधा लगाया जा चुका है तथा उसके बड़ा करने का दायित्व भी गांव वालों ने लिया है। सड़क किनारे आने जाने वालों को छाया, फल, स्वच्छ हवा मिल सके और पृथ्वी पर बिगड़े रहे पर्यावरण को थोड़ी मदद इस उद्देश्य से गांव के खाली पड़ी जमीनों पर भी पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर गांव वालों ने विकास कार्य करने और देश को मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। साथ ही उनकी मां हीराबेन के नाम पर पीपल का पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया। इसके साथ ही “अपना घर आश्रम” रतलाम में रह रहे प्रभु जी के लिए प्रधानमंत्री के नाम पर शाम की भोजन प्रसादी भी भेंट की।

You missed

error: Content is protected !!