खबर पक्की, 16 सितंबर, रतलाम। गणेश उत्सव के दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने शहर के विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर महाआरती की। इस अवसर पर संस्था एवं समितियों द्वारा मंत्री श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
मंत्री श्री काश्यप द्वारा राम मंदिर पर श्री विश्व मंगल गणेश उत्सव समिति, विनोबा नगर में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, कस्तूरबा नगर में रिद्धी-सिद्धी गणेश उत्सव समिति, काटजू नगर, जवाहर नगर विनायक ग्रुप एवं इंद्रलोक नगर में श्री दाऊजी धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित महाआरती में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, विनोद यादव, महामंत्री धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, लोकेश जायसवाल, राकेश परमार, तेजसिंह हाड़ा, पार्षद शक्तिसिंह राठौर, प्रहलाद राठौड, संजय पांडे, विवेक शर्मा, बबलू नागर, धीरज व्यास, प्रकाश बंशीवाल, प्रवीण सोनी, करण वशिष्ठ, सरोज चौधरी, सुरेंद्र उपाध्याय, जतिन उपाध्याय, जुबिन जैन, कृष्णा डिंडोर, जयेश जाजोरिया, संदीप मौर्य सहित समिति सदस्य एवं क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।
भगवान श्री गणपति महाराज की आरती कर, अतिथियों का स्वागत एवं प्रसादी वितरण की
श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर रात्रि 8 बजे आरती प्रारंभ की गई। मंदिर समिति के आग्रह पर आज अतिथि के रूप में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया, अशोक चौटाला, मांगल्य मंदिर जेबीएल के संचालक सुदामा, महावीर सिंह, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी, जांगिड़ ब्राह्मण समाज चांदनी चौक मंदिर अध्यक्ष पुष्पेंद्र फलौदिया, अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश करुनीया, तरणी व्यास, वाघेला गौ सेवा जीवदया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला, मंगल लोढ़ा, बाबूलाल सिसोदिया, रामचंद्र भाटी, कैलाश वाणी, श्रीमति शकुंतला सीसौदिया, श्रीमती श्यामा वाघेला, अशोक तीवारी, राजकुमार हाडा, रामबाबू आदि उपस्थित हुए। आरती पश्चात अतिथियों का स्वागत मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा किया गया।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने गणेश पांडालों में पहुंचकर की महाआरती
