खबर पक्की, 15 सितंबर, रतलाम। शहर के दिलीप नगर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 7.30 बजे एक भीषण हादसा घटित होगया। जहां सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए 9 फीट गड्ढे में उतरे मजदूरों पर अचानक एक तरफ की मिट्टी धस गई । इस घटना में एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं एक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दिलीप नगर के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सीवरेज लाइन के पानी जमा होने की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद की उपस्थित में निगम इंजीनियर द्वारा जांच कर सिवरेज के पानी में अवरुद्ध की पुष्टि की गई। उक्त स्थान पर जेसीबी से गड्ढा खोदा गया जहां सीवरेज लाइन खराबी स्पष्ट हुई जिसकी मरम्मत के लिए आए मजदूर गड्ढे में उतरकर काम कर रहे थे।
कुछ ही देर में सड़क किनारे का बड़ा हिस्सा गड्ढे में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा इनमें से एक हिस्सा एक ही मजदूर के ऊपर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वही उसके अन्य साथी को मामूली चोटे आई है। इस दौरान क्षेत्रीय निवासी गुड्डू साहू साहस दिखाते हुए गड्ढे में उतरे और मजदूर के ऊपर से बड़े पत्थर को हटाया। जिसके बाद अन्य लोगो की सहायता से मजदूरों को बाहर निकाला गया।
उक्त घटना की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग इक_े हो गए। सुचना मिलने फायर ब्रिगेट और क्षेत्रीय सालाखेड़ी चौकी से पुलिस के जवान मोके पहुंचे। क्षेत्रीय लोगो ने बताया कि सुचना देने के बाद एम्बुलेंस नहीं जिसके बाद क्षेत्रीय निवासी की ऑटो में घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार घायल दोनों मजदुर रिश्ते में जीजा साले बताये जा रहे है वही खबर लिखे जाने तक घायलों की पुष्टि नहीं हुई है। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर घायल मजदुर की मौत की सुचना मिल रही है।
भीषण हादसा : सीवरेज लाइन की मरम्मत के लिए गड्ढे में उतरे मजदूरों पर गिरा सड़क का हिस्सा, एक की हालत नाजुक
