• Wed. Oct 28th, 2026

रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों का सांची डेयरी प्लांट में इंडस्ट्रियल विजिट

BySurendra Jain

Sep 13, 2024

खबर पक्की, 13 सितम्बर, रतलाम। रॉयल कॉलेज के बीएससी माइक्रोबायोलॉजी एवं
बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष के 90 विद्यार्थियों ने रतलाम सागोद रोड स्थित सांची दुग्ध डेरी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया ।

औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को व्यावहारिक कार्य वातावरण के बारे में जानकारी प्रदान करना रहा, साथ ही साथ इस शैक्षणिक भ्रमण से स्टूडेंट्स अपने प्रायोगिक ज्ञान में अभिवृद्धि करेंगे एवं स्वरोजगार तथा उद्यमी बनने के लिए प्रेरित होंगे।

सांची दुग्ध डेरी प्लांट के मार्केटिंग हेड पी एस राना ने विद्यार्थियों को समूह में लेकर विभिन्न लैब का विजिट करवाया एवं सभी प्रक्रियाओं को मय डेमो दिखाया गया। स्टूडेंट्स को प्लांट की मशीनरी,टेस्टिंग लैबोरेट्री प्रशिक्षण प्रक्रिया, पैकिंग, मार्केटिंग जैसे कार्यो की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।

संस्था के प्रशासक दिनेश राजपुरोहित विभाग अध्यक्ष प्रो. कपिल केरोल,बायोटेक विभाग की प्रो. पूजा पाटीदार एवं माइक्रो बायोलॉजी विभाग से प्रो.नैंसी धीमन का सहयोग रहा।

You missed

error: Content is protected !!