• Wed. Oct 28th, 2026

अवैध वसूली और अपहरण के आरोपियों की गिरफ्तारी, जमानत के लिए थोड़ी देर में होंगे जिला अदालत में पेश।

BySurendra Jain

Sep 7, 2024

खबर पक्की : 7 सितंबर रतलाम, अवैध वसूली और अपहरण के आरोप में गिरफ्तार मनोज वर्मा, पाटिल सुनील दुबे, रवि डफरिया चंदू शिवानी व सनी शिवानी को फरियादी जितेंद्र राठौर की शिकायत पर थाना दो बत्ती द्वारा हिरासत में लिया गया जिन्हें आज जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। मामले में दर्ज संगेय धाराओं को देखते हुए आज जमानत मिलना मुश्किल है। अब पूरा खेल पुलिस सरकारी वकील के विरोध और जिस जज के सामने जमानत के लिए प्रस्तुत किया जाता है उसके विवेक पर निर्भर है कि आज जमानत मिलती है या नहीं। बहरहाल आज गणेश चतुर्थी पर शहर में हर और इसी केस की चर्चा है और जो लोग इस तरह के गोरखधंधों में लगे हुए है। उनमें जबरदस्त हड़कंप है।

You missed

error: Content is protected !!