• Wed. Oct 28th, 2026

60 फीट खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौत, 20 घायल

BySurendra Jain

Sep 7, 2024

खबर पक्की, 7 सितंबर, रतलाम। शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप 60 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं, इनमें 5 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि पिकअप के ब्रेक फेल हो गए थे। इसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

हादसा रावटी-धोलावाड़ के बीच सुबह करीब 9 बजे हुआ। घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। जिन्हें मामूली चोट लगी है, उन्हें रावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
सभी मजदूर रावटी के खेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। पिकअप में सवार होकर 50 से ज्यादा लोग फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव और धोलावाड़ डैम के पास घाट चढ़ते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। गाड़ी रिवर्स होकर खाई में पलट गई।आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को बाहर निकाला। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। पांच एम्बुलेंस से घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल और रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
हादसे में इनकी मौत हुई

लीला बाई पति गौतम
नानीबाई पति बिजली मीठा निवासी जुनवानिया
अजय पिता सुखराम खराड़ी निवासी हल्दूपाड़ा

You missed

error: Content is protected !!