• Wed. Oct 28th, 2026

महापौर की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक संपन्न, जनहितैषी प्रस्तावों को प्रदान की स्वीकृति

BySurendra Jain

Sep 3, 2024

खबर पक्की, 3 सितंबर, रतलाम। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में फोर लेन सड़क निर्माण, 9 नवीन पेयजल टंकी निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के एलआईजी फ्लेट आवंटन, कम्प्रेस्ट बायो गैस संयत्र स्थापित किये जाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में स्पेशल असिस्टेन्स योजनान्तर्गत दो बत्ती ज्येति होटल से कॉलेज के गेट तक फोरलेन सी.सी. सड़क निर्माण व कस्तुरबा नगर सड़क नम्बर 7 पर सीसी सड़क निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।
पर्यावरण संरक्षण सुधार हेतु 100 प्रतिशत नगरीय ठोस अपशिष्ट का प्रसंस्करण किये जाने हेतु पीपीपी मोड पर कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्र स्थापित किये जाने के के प्रस्ताव को महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की परियोजना पीपीपी मोड पर आधारित होकर इसके अंतर्गत परियोजना की कुल लागत में केन्द्र का अंशदान 33 प्रतिशत, राज्य का 33 प्रतिशत एवं कंशेसनर (ग्राही) का अंशदान 34 प्रतिशत रहेगा एवं निकाय को अपने स्तर से इस परियोजना में भूमि उपलब्ध कराने के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का व्यय नहीं करना होगा।
इसके अलावा अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत 9 पेयजल टंकियों के निर्माण को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई योजना में 7 पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाना था किन्तु कुछ टंकियों के स्ट्रेक्चर डिजाईन अनुसार मौके पर जगह की उपलब्धता की कमी के कारण से कुछ टंकियों की केपीसीटी कम/ अधिक की जाकर 7 टंकियों के स्थान पर 9 टंकियों का निर्माण किया जायेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत बंजली में निर्मित एलआईजी फ्लेट के विक्रय हेतु पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 4 आवेदनकर्ताओं को फ्लेट के अस्थाई आवंटन की स्वीकृति के साथ ही वर्तमान में शहर का विस्तार होने एवं नवीन कॉलोनियों का विकास होने से सफाई संरक्षकों की आवश्यकता है इस हेतु 100 सफाई संरक्षक मस्टर पर रखे जाने की स्वीकृति शासन से प्राप्त किये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल, महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!