• Wed. Oct 28th, 2026

बड़ोदिया में नदी की पुलिया पार करते समय बहे दो लोग, एसडीआरएफ और पुलिस कर रही तलाश , रविवार रात को अंधेरा होने की वजह से तलाशी का काम रोक दिया गया था, सोमवार सुबह एक बार फिर तलाशी शुरू हुई तो उनकी बाइक नदी में मिली

BySurendra Jain

Sep 2, 2024

खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के शिवपुर-रतलाम मार्ग पर ग्राम बड़ोदिया के पास स्थित नदी की पुलिया पार करते समय बाइक पर सवार दो व्यक्ति बाइक सहित पानी में बह गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। टीम ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार पानी में बहे व्यक्तियों के नाम 66 वर्षीय हरिकिशन पवार और 30 वर्षीय शंकर हैं। दोनों रतलाम के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बाइक से गए थे दोनों
दोनों रविवार रात ग्राम बड़ोदिया के समीप कहीं जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर रतलाम लौट रहे थे। तभी ग्राम बड़ोदिया के पास नदी की पुलिया पर पानी भरा हुआ था, इसके बावजूद वे बाइक पर ही पुलिया पार कर रहे थे। तभी संतुलन बिगडऩे से वे पानी में गिरे और बाइक सहित बह गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश शुरू की। वहीं रात करीब एक बजे प्लाटून कमांडर बद्री मंडलोई के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश प्रारंभ की।
अंधेरा होने से कुछ देर तलाश करने के बाद काम रोक दिया गया। सोमवार की सुबह करीब सात बजे से वापस खोजने का अभियान शुरू किया गया। कुछ देर बाद उनकी बाइक एक स्थान पर मिली, लेकिन वे दोनों नहीं मिल पाए। दोपहर 2 बजे तक वे नहीं मिल पाए। टीम उनकी खोज में लगी हुई है। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उनकी तलाश करने में मदद कर रहै है।

You missed

error: Content is protected !!