खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। मेरे मित्र महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल जावरा ,भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जावरा में साथ पढ़े, बहुमुखी प्रतिभा के धनी लेखक, कवि , गीतकार , गायक , चिंतक , कुशल संचालक,जावरा शहर का नाम पुरे भारत मे रोशन करने वाले स्वर्गीय श्री दिनकर जी सोनवलकर के सुपुत्र प्रतीक जी सोनवलकर संयुक्त आयुक्त (ग्रामीण विकास )का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद समाचार हैं …..
ईश्वर आपको अपने श्री चरणों मे जगह प्रदान करे और परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे।आपके साथ बिताए पल स्मृति पटल पर सदैव यादगार बने रहेंगे।वर्तमान में आप उज्जैन में निवासरत थे। आप अपने पीछे परिवार में माताजी, पत्नी, पुत्र सार्थक व पुत्री दीक्षा को छोड़ गए है।

